अशोक विश्वकर्मा/ अवधेश चौकसे/ गाडरवारा/ सालीचौका! नरसिंहपुर गत दिवस कलचुरी कलार समाज के आराध्य देव भगवान दत्तात्रेय के अनन्य भक्त, भगवान विष्णु के मानस प्रपुत्र सुदर्शनचक्र के अवतारी, महान प्रतापी,सप्त महाद्वीपों के साथ साथ ब्रह्मांड विजेता, सहस्त्र भुजाधारी, हजारों हजार वर्षों तक शासन चलाने बाले राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जन्म जयंती स्थानीय कलचुरी महिला समिति के तत्वावधान में श्री गोकुल पैलेस में जिला कलचुरी महिला अध्यक्ष श्रीमति अर्चना चौकसे, के मुख्यातिथ्य, नगर पालिका गोटेगांव की उपाध्यक्ष श्रीमति श्रद्धा चौकसे, पार्षद श्रीमति रजनी राय,नरसिंहपुर कलचुरी महिला अध्यक्ष श्रीमति अंजू रार के विशिष्ट अतिथ्य समारोह पूर्वक मनाई गई।
उक्त अवसर पर सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु जी के तैलीय चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन आरती की गई।तत्पश्चात उक्त अतिथियों का पुष्पमाला ,शाल, श्रीफल भैट कर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय हैं कि सालीचौका में लगभग बीस साल बाद हर्षोल्लास के साथ पहलीबार मनाई गई, और इस कार्यक्रम में अल्पसूचना पर बडी संख्या में कलचुरी समाज की महिला शक्ति एकत्रित हुई।
31 अक्टूबर को गोटेगांव आने दिया न्यौता
आगामी 31 अक्टूबर को भगवान सहस्त्रबाहु जंयती के उपाध्यक्ष में अखिल भारतीय कलचुरी महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह में शामिल होने समस्त महिला शक्तियों को उक्त अतिथियों ने आमंत्रण पत्र देकर निवेदन किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीमति मीरा चौकसे, श्रीमती पुष्पा चौकसे श्रीमती अनीता चौकसे सरोज चौकसे संध्या राय संगीता राय शर्मिला राय संगीता चौकसे पूजा चौकसे दीपा राय खुशबू राय सीमा राय कलाबाई राय शशि राय कुसुम राय सरिता राय राखी चौकसे वंदना चौकसे अंजली राय प्रियंका चौकसे निशा राय तुलसा चौकसे नीतू राय सरिता चौकसे दीप्ति चौकसे शीतल राय गायत्री राय नीतू राय नंदिनी राय पिंकी चौकसे सहित अल्पसूचना के बाबजूद बड़ी संख्या में महिला शक्ति मौजूद रहीं।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
कार्यक्रम को सफल व व्यवस्थित संचालन में श्री मति अनिता चौकसे/हैमराज चौकसे श्रीमति संगीता/अवधेश चौकसे, श्री मति दीपा/सुनील राय,के अलावा श्री गोकुल पेलेस के संचालक अमरीश राय (गोलू भैय्या)
आयुष चौकसे अध्यक्ष युवा कलचुरी कलार समाज सलीचौका शिवम् राय जिला सचिव युवा कलचुरी कलार समाज
रितिक राय अर्पित चौकसे शिवम् राय शिवा राय आदि की विशैष भूमिका व सहयोग रहा।
मंच संचालन कु.आयुषी चौकसे ने किया व आभार अनिता चौकसे ने व्यक्त किया।
