मध्य प्रदेश हांक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए शहीद ग्राम बोहानी पहुंचा शहीद का पार्थिव देह
अशोक विश्वकर्मा/ गाडरवारा ! ग्राम बोहानी के निवासी आशीष शर्मा बुधवार को छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान राजनांदगांव में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए उल्लेखनीय है कि आशीष शर्मा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दो बार के गैलंट्री अवॉर्ड विनर से सम्मानित किये जा चुके हैं वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल हॉक फोर्स मे निरीक्षक के पद पर तैनात थे उनकी शहादत से बोहानी सहित पूरे नरसिंहपुर जिला में शोक की लहर दौड़ पडी आज अंत्येष्टि के समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोहानी पहुंचे जहां उन्होंने अपनी नम आंखों से शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को भारत माता के सच्चे सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

और कहा कि आशीष शर्मा बहादुर वीरगति को प्राप्त हुए हैं ऐसी आत्मा को परमात्मा के श्री चरणों में स्थान मिलता है और उनके छोटे भाई को शासकीय सेवाओं में लेने की बात कही है वही स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह ने विनम्र श्रद्धांजलि दी

और वही जिले का पूरा प्रशासन कलेक्टर रजनी सिंह व पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गाडरवारा प्रशासन एसडीओपी रत्नेश मिश्रा व अनुविभागीय अधिकारी कलावती ब्यारे ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं अंत्येष्टि में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व जिला अध्यक्ष जिनेश जैन सहित शासन प्रशासन के जनप्रतिनिधि और अधिकारी तथा हजारों गणमान्य सहित सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हुए
