गाडरवारा। अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया ने नीलेश साहू पिता ओंकार प्रसाद साहू को सामाजिक सेवाओं कर्माता,जागरूकता एवं संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए।यशोदा बेन मोदी राष्ट्रीय महिला संरक्षक,रवीकरण साहू राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक,बाबूलाल राठौड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष, लक्ष्मण साहू राष्ट्रीय महासचिव,गिरधारी लाल राठौर मध्य प्रदेश प्रभारी,हीरालाल बलसोरा संरक्षक मध्य प्रदेश तेली महासभा,सम्राट साहू एडवोकेट प्रदेश महासचिव की सहमति से नीलेश साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा मध्य प्रदेश के जिला युवा महासचिव नरसिंहपुर पदभार सहर्ष मनोनीत किया जाता है।आपका कार्यकाल आगामी चुनाव तक प्रभावी रहेगा। महासभा आप से आज आशा एवं विश्वास करता हैं,कि आप सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ महासभा की सभी योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करने में सक्रियता पूर्वक योगदान करते हुए संपूर्ण मध्य प्रदेश के युवा महासचिव नरसिंहपुर के पद पर रहते हुए समाज में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।पदभार ग्रहण कर जिला की समस्त तहसीलों की कार्यकारिणी गठित करेंगे। जिला साहू समाज एवं गाडरवारा साहू समाज द्वारा नीलेश साहू को महासचिव नियुक्त किए जाने पर समाज द्वारा मध्य प्रदेश महासभा का आभार व्यक्त किया गया एवं समाज में हर्ष का माहौल इस नियुक्ति से रहा। सभी समाज के वरिष्ठ सदस्यों व युवा संगठन व महिला मंडल सदस्यों के माध्यम से नीलेश साहू को बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस नियुक्ति से उनके परिवार में हर्ष का माहौल रहा। समाज के वरिष्ठ सदस्य विनोद साहू,सतीश साहू,ओम प्रकाश साहू(बनवारी वाले)मनोहर साहू, शिवदयाल साहू,अनिल साहू(नगरपालिका),जानकी साहू,कमल साहू,यशवंत साहू,राकेश कटल,नितिन साहू,सौरभ साहू,मनीष साहू,ललित साहू,नीलेश साहू(वारदाना)दिनेश साहू,रोशन साहू, संकेत साहू,प्रतीक साहू,बृजेश साहू,तनिष्क साहू,राकेश साहू,गुड्डूसाहू,पवन साहू,धर्मेंद्र साहू,दुर्गेशसाहू,अखिलेश साहू,आशीष साहू,सुदीप साहू,विशालसाहू,राजेंद्र साहू कृषिविभाग,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा साहू,रितु साहू,प्रिया साहू, वर्षा साहू,प्रीति साहू एवं समस्त सदस्यों ने महासचिव बनने पर समाज के लिए गौरव की बात बताया एवं हर्ष व्यक्त किया।
